Breaking News

मीरजापुर : अचानक बिगड़ी तबियत, उपचार के दौरान उप निरीक्षक ने तोड़ा दम

– चुनार थाने पर तैनात था मृतक, थाने का माहौल गमगीन

मीरजापुर (हि.स.)। चुनार थाने पर तैनात उप निरीक्षक अधेड़ की बीमारी ने जान ले ली। वे कई दिन से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान मंगलवार को उप निरीक्षक ने दम तोड़ दिया।

चुनार थाने पर तैनात उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह (55) अचानक तबियत खराब होने पर 17 अगस्त को तीन दिन के अवकाश पर चले गए थे। तीन दिन बाद तबियत में सुधार न होने के कारण इलाज के लिए वे पुनः 21 अगस्त को 14 दिन के अवकाश पर चले गए। उनका उपचार वाराणसी के वर्धन अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उप निरीक्षक ने दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक के मौत की सूचना मिलते ही चुनार थाने का माहौल गमगीन हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Check Also

यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड :  आज लू का कहर सबसे ज्यादा…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है और अब हालात और ज्यादा …