Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मालगाड़ियों के लिए कैंसिल की गईं 8 यात्री ट्रेनें, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल

मालगाड़ियों के लिए कैंसिल की गईं 8 यात्री ट्रेनें, एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल

मुरादाबाद रेल डिवीजन ने कोयला ले जाने वाली गाड़ियों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए 8 यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें 24 मई से 2 जून तक कैंसिल रहेंगी। मुरादाबाद रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे ने यह कदम गर्मियों में बिजली की बढ़ती खपत काे देखते हुए उठाया है।

उन्होंने बताया कि रेलवे ने कोयला ले जाने वाली गाड़ियों को शीर्ष प्राथमिकता में इसलिए रखा है ताकि कोयले की सप्लाई चेन न टूटे। सीनियर डीसीएम ने बताया कि बिजली उत्पादन प्रभावित न हो इसके लिए कोयला ले जाने वाली गाड़ियों को रेल रूट क्लियर दिया जा रहा है। ताकि वह तीव्र गति से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

इन यात्री गाड़ियों को किया गया कैंसिल

1. गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) JCO दिनांक 24.05.2022 से 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) JCO दिनांक 25.05.2022 से दिनांक 03.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) JCO दिनांक 24.05.2022 से 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

4. गाड़ी संख्या – 14307 ( प्रयाग राज संगम – बरेली ) JCO दिनांक 24.05.2022 से 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

5. गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) JCO दिनांक 25.05.2022 से 03.06.2022 तक निरस्त रहेगी ।

6. गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली – रोजा ) JCO दिनांक 24.05.2022 से दिनांक 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

7. गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम – मुरादाबाद ) JCO दिनांक 24.05.2022 से 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

8. गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) JCO दिनांक 24.05.2022 से 02.06.2022 तक निरस्त रहेगी।

Check Also

Cash For Query Case: क्या है कैश फॉर क्वेरी केस? जानिए इससे पहले किसी की गई सांसदी

नई दिल्ली:  रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के मामले में शुक्रवार ...