Breaking News

ममता के बाद मान का ऐलान, पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप, जानिए क्या बना प्लान

नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की सीटों पर किसी से समझौता नहीं होगा। आप ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए हैं। आप 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है।

बता दें कि इसके पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी क्योंकि पार्टी ने कई प्रस्ताव दिए थे, जिस इंडिया गठबंधन में नहीं माना गया है। वहीं ममता की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ममता के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

Check Also

अंदरूनी कलह दूर कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी समाजवादी पार्टी, जानिए क्या बना प्लान

लखनऊ । समाजवादी पार्टी अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट गयी है। इसके …