Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बड़ी खबर : लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल, ACP के कार्यक्षेत्र भी बदले

बड़ी खबर : लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल, ACP के कार्यक्षेत्र भी बदले

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़ा फेरबदल कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तीन जोन के DCP बदल दिए। डीसीपी उत्तरी शिवासिम्पी चिन्नपा को DCP पश्चिमी बनाया गया। ADCP प्राची सिंह और एसएम कासिम आब्दी को DCP पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ACP के कार्यक्षेत्र भी बदले
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने DCP पूर्वी और पश्चिम के करने के बाद दस पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। ADCP उत्तरी प्राची सिंह को कार्यवाहक DCP पूर्वी और ADCP पूर्वी एसएम कासिम आब्दी को कार्यवाहक DCP उत्तरी बनाया गया है। ACP अलीगंज अली अब्बास को ADCP उत्तरी और ACP बाजारखाला अनिल यादव को ADCP उत्तरी बनाया गया।

ACP सुनील कुमार शर्मा को ACP बाजारखाला, ACP मोहनलालगंज विजय राज सिंह को ACP अलीगंज और ACP धर्मेंद्र सिंह को ACP मोहनलालगंज के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...