Thursday , 5 March 2026

बाराबंकी में सड़क हादसा: 6 की मौत, 2 गंभीर, अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के कुतुलूपुर गांव के पास सोमवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की आमने–सामने टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चकनाचूर हो गया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आती कार को देखकर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Check Also

Viral video nagpur assault 1772691421407 1280x720 (1)

होली खेल रहे 5 साल के पोते पर दादी ने उड़ेला ‘खौलता पानी’, 45% झुलसा मासूम, रूह कंपा देगा CCTV वीडियो

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, …