Monday , 16 March 2026

बाराबंकी में बड़ा हादसा : तालाब में डूबे दो युवक, गांव में फैली सनसनी

देवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने गोताखोरों के साथ शुरू की तलाश
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के टेराकला गांव में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। गांव के तालाब में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
डूबे युवकों की पहचान मोहम्मद आरिफ अली उर्फ चांद बाबू (24) पुत्र वारिस अली तथा अंशू (20) पुत्र संजू प्रजापति निवासी टेराकला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक तालाब में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल तलाश जारी है।

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …