Breaking News

बाराबंकी : महादेवा में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाराबंकी  (हि.स.)। पुरुषोत्तम मास के प्रथम सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लगभग दो लाख से अधिक लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

महादेवा में रविवार की संध्या से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा जनपद उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, और आसपास के कई जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। आधी रात तक मंदिर व मेला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन ने अर्धरात्रि से ही पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट खोल दिए। जालीदार बेरीकेटिंग के बीच कतार बद्ध तरीके से लोग पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर में भक्त प्रवेश करते रहें। हर-हर महादेवा, बम-बम भोले के जयकारों से समूचा मेला परिक्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

मंदिर के गर्भ गृह में एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर, स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे। वही, निकास द्वार पर थानाध्यक्ष जहांगीराबाद अजय कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौजूद है।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

लोधेश्वर महादेवा मन्दिर में आये भक्तों और कांवड यात्रियों पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते भक्तों ने भोलेनाथ की जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने योगी-मोदी के जमकर जयकारे लगाएं।

Check Also

1win Promo Code & Bonuses How To Be Able To Get And Use Within Bangladesh