फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व विधायक रामतेज यादव के नेतृत्व मे तहसील गेट के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके पश्चात गन्ना जलाकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध प्रकट किया। पूर्व विधायक श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा नवम्बर माह समाप्ति की ओर है लेकिन विधानसभा कैसरगंज की दोनो चीनी मिले अभी तक चालू नही हो सकी है। किसानों का गन्ना खेत में खड़ा सूख रहा है। गेंहू की बुवाई भी समय से नही हो पा रही है और न ही किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा है ।
संबोधन के पश्चात पूर्व विधायक के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने गन्ना जलाकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसके पश्चात 7 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जो राज्यपाल को संबोधित था उनकी उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर फरीद अहमद अंसारी, सतीश पांडे, मनोज यादव एडवोकेट, मनीष यादव शिवकुमार ,शकील रायनी आदि मौजूद रहे।