बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 53088 नये मतदाता बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि आज जिले के सभी 2470 बूथ पर मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि मतदाता सूची देखें। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 1908043 मतदाता हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान 01 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित किया गया था। उन्होंने बताया कि हर्रैया विधानसभा में 10908, कप्तानगंज में 11287, रुधौली में 9504, बस्ती सदर में 10446 तथा महादेवा में 10943 मतदाता बढ़े हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने से पहले कुल 1900620 मतदाता थे। अभियान के दौरान कुल 45665 मृतक या शिफ्टेड मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अभियान के दौरान सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 53785 फार्म-06 प्राप्त हुए थे, जिसमें से 772 विभिन्न कारणों से रिजेक्ट किए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 15 00 मतदान केंद्र तथा 2470 मतदेय स्थल हैं। उन्होंने बताया है कि 829 मतदेय स्थल सिंगल बूथ हैं। 02 बूथ वाले 499, 03 बूथ वाले 115, 04 बूथ वाले 35, 05 बूथ वाले 4, 06 बूथ वाले 7, 07 बूथ वाले 3, 08 एवं 09 बूथ वाले दो-दो, 10 बूथ वाले 3 तथा 11 बूथ वाले 1 मतदान केंद्र है।