Breaking News

बरेली में कुत्तों और बंदरों का बढ़ता आतंक, दो मासूम हुए हमलों का शिकार

बरेली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और एक किशोर जानवरों के हमले का शिकार हो गए। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पहली घटना थाना सुभाष नगर क्षेत्र के शांति विहार की रहने वाली 10 वर्षीय पंखी शर्मा पर उस समय हमला हुआ जब वह सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कुत्ता आया और उसके बाएं पैर पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना अलीगंज के गांव अखा निवासी 8 वर्षीय अरविदा पर घर के अंदर खेलते समय बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे भी तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन जानवरों पर नियंत्रण की मांग की है।

Check Also

इस प्यार को क्या नाम दूं… बदायूं में 4 बच्चे की मां समधी संग फरार, विमला-बिल्लू की लव स्टोरी चर्चा में

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के प्रेमी संग इश्क लड़ाने या किसी …