Breaking News

बरेली : बहन की ससुराल में भाई पर बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर हुई मौत

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में बहन के घर गए पुलिस के फॉलोवर पर बंदरों ने हमला कर दिया। फॉलोवर का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। सात दिन बाद मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं के पुलिस कॉलोनी निवासी काली चरन (54) पुलिस में फॉलोवर थे। वह वजीरगंज थाने में तैनात थे। 13 जून को वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित मुर्तजाबाद अपनी बहन के घर गए थे। वह टहलने के लिए छत पर गए तो बंदरों ने उन्हें घेर लिया और हमला करने की कोशिश की। वह बंदरों के हमले से बचने के लिए पीछे हुए तो उनका पैर फिसल गया और एक मंजिल से वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें बरेली के मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहर ने बताया कि उन्होंने पिता को पहले बदायूं में ही अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर बताकर बरेली रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह से उनका इनलाज चल रहा था। घर में उनकी मां माया का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Check Also

राशिफल : आज इन राशियों की दूर होगी सारी चिंता, श्री विष्णु कृपा से कमाएंगे खूब पैसा

शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे …