Breaking News
Home / अपराध / बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने की महिला की जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने की महिला की जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

बेगूसराय में शनिवार को भीड़ का उग्र रूप दिखा। एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला के हाथ को बांध दिया और फिर उसे पीटा गया। भीड़ में से कुछ ने महिला के कपड़े भी उतारने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई और समय रहते महिला को बचा लिया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर की है।महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

दरअसल, बाजीतपुर मोहल्ले का ही एक बच्चा कहीं जा रहा था। महिला ने उसे इशारा कर अपने पास बुलाया। इसी दौरान कुछ लोगों की महिला पर नजर पड़ गई और उन्होंने उसे बच्चा चोर समझ शोर मचा दिया। फौरन ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।

लोगों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया।

लाखो थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ से महिला को छुड़ा कर थाना पर लाई है। फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...