Breaking News
Home / अपराध / फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग : पिता ने 19 साल की बेटी का गला आरी से काटा, जानें क्या था मामला

फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग : पिता ने 19 साल की बेटी का गला आरी से काटा, जानें क्या था मामला

फिरोजाबाद में एक पिता ने सो रही 19 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। युवती एटा के गैर-बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। पिता ने दो दिन समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार की सुबह बेटी जब घर के सेकंड फ्लोर पर कमरे में सो रही थी, तभी पिता ने उसकी गर्दन पर आरी चला दी।

घरवालों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी ग्रामीण समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

12 जुलाई को प्रेमी मिलने भी आया था

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर के रहने वाले मनोज राठौर चूड़ी झलाई का काम करते हैं। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, मनोज की 19 साल की बेटी रुचि एटा के सुधीर पचौरी नाम के युवक से प्यार करती थी।

वह अकसर युवक से मिलती-जुलती भी थी। 12 जुलाई को सुधीर रुचि से मिलने घर आया था। पिता को इस बात का पता चल गया। पिता ने विरोध किया तो रुचि शादी की जिद पर अड़ गई। वह पिता पर शादी का दबाव बनाने लगी।

पिता ने समझाया कि लड़का उनकी बिरादरी का नहीं है। समाज में नाक कट जाएगी, लेकिन रुचि नहीं मानी। गुरुवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मां ने बीच-बचाव कराया और बेटी को ऊपर के कमरे में भेज दिया।

रात में ही हत्या करने का मन बना लिया था

गुरुवार रात ही मनोज ने रुचि की हत्या करने का मन बना लिया। शुक्रवार सुबह मां नगीना, बेटी पल्लवी और भूमि, बेटा गगन नीचे कमरे में थे। पिता सीधे ऊपर आरी लेकर बेटी के कमरे में गया और उसका गला रेत दिया।

बेटी की चीखने की आवाज सुनकर मां और भाई-बहन ऊपर गए। वहां रुचि का खून से लथपथ शव मिला था। परिजनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतका कक्षा आठ तक पढ़ी थी।

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, ”युवती के प्रेम संबंध एटा निवासी एक युवक से थे। इसलिए पिता ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।’

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...