प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले 85 लोगों के पोस्टर बुधवार को जारी किए गए हैं। ये तस्वीरें, पुलिस ने CCTV और लोगों से मिले वीडियो से इकट्ठा किए हैं। इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी जोन प्रेम प्रकाश की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। फरार आरोपियों के सामने नहीं आने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इससे पहले 92 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है।
प्रयागराज में अब तक 177 उपद्रवियों की फोटो जारी हो चुकी है। इनमें ऐसे उपद्रवियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 5400 लोगों को उपद्रव का आरोपी बनाया गया है।
- 10 तस्वीरों में देखिए उपद्रव और आरोपी









