Sunday , 7 December 2025

प्रयागराज में सुबह-सुबह हत्या से हड़कंप : आरोपी दोस्त फरार, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

प्रयागराज । उप्र के प्रयागराज जिले में खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले में शनिवार सुबह एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला युवक का दोस्त वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि फतेहपुर जिले बिन्दकी निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ मोछा 45 वर्ष शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले में बीते कुछ दिनों से रह रहा था। उसके दोस्त अयाज ने शनिवार सुबह चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात की सूचना पर खुल्दाबाद थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस टीम हत्या की वजह पता करने के लिए पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मृतक के परिवार से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें वारदात को अंजाम देकर फरार हुए युवक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

Check Also

होमगार्ड जवानों को मिलेगी आयुष्मान कार्ड जैसी कैशलेस उपचार व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

दुर्घटना में होमगार्ड जवान के आश्रितों को 35 से 40 लाख बीमा इमरजेंसी 112 सेवा …