Breaking News

प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त की संदिग्ध मौत

प्रयागराज,  (हि.स.)। सोमवार की सुबह टहलने निकले प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार मिश्र का शव लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार को कीडगंज स्थित एक कब्रिस्तान में मिला। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कीडगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

मूलरूप से अयोध्या, जलालपुर क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र (48) वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अफसर थे। वह कई तहसीलों में एसडीएम पद पर भी रहे और यहां मेलाधिकारी भी रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तैनात थे। लगभग तीन हफ्ते पहले ही उनकी नियुक्ति अपर आयुक्त द्वितीय प्रयागराज मंडल के पद पर हुई थी। वह परिवार के साथ मेडिकल चौराहे के पास सरकारी आवास में रहते थे।

सोमवार को भोर में वह रोज की तरह टहलने निकले थे। दोपहर बाद तक नहीं लौटे तो बेटे उत्कर्ष मिश्र ने काल किया। मोबाइल बंद मिला तो उन्हें चिंता हुई। कई स्थानों पर तलाश की गई। कोई पता नहीं चलने पर उत्कर्ष ने अपर आयुक्त प्रशासन प्रयागराज मंडल पुष्पराज सिंह को फोन किया। अपर आयुक्त प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी। मंगलवार भोर में उनका शव कीडगंज के कब्रिस्तान में पाया गया।

बताया जाता है कि सुनील कुमार मिश्र की पत्नी शीला की लगभग एक माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह काफी अवसाद में थे कई गम्भीर बीमारी भी उनको थी। वह खाने-पीने में भी लापरवाही करते थे। उनके निधन से बेटे उत्कर्ष और बेटी साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल था।

Check Also

How To Win Inside A Casino: Gambling Strategies For Beginners

How To Win From The Casino Together With $20: 8 Approaches To Make A Profit …