Breaking News
Home / अपराध / प्रतापगढ़ में हैवान बना दरोगा, थाने में शराब पिलाकर लड़की से किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़ में हैवान बना दरोगा, थाने में शराब पिलाकर लड़की से किया दुष्कर्म



– न्यायालय के आदेश पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। जिले में खाकी एक बाद फिर शर्मसार हुई है। एक दरोगा ने नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने के बहाने 15 दिन तक थाना परिसर में अपना मुंह काला करता रहा। थाने के दरोगा थे इसलिये कोई मुंह नहीं खोल रहा था लेकिन जब यह सूचना नाबालिग बालिका के पिता को लगी तो उसने न्यायालय में गुहार लगाई और न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेष दिया जिस पर पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिला प्रतापगढ़ अपने कारनामे की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है, जितना बड़ा नाम उतना बड़ा कारनामा यहां होता है। इस बार फिर यहां खाकी पर काला धब्बा लगा है।

 महेशगंज थाने में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। दरोगा महेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने 15 दिन तक लड़की को थाने में रखा और शराब पिलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की गुहार पर जब कोर्ट ने आदेश दिया तब आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई। दरोगा पर दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में महेशगंज थाने रिपोर्ट दर्ज हुई है। बरहाल पुलिस मामले की लीतापोती में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को उसकी सहेली ने नौकरी के बहाने उसका सौदा कर किसी अन्य के हाथ बेच दिया था।

महेशगंज पुलिस ने बीते माह 9 जून को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद दरोगा ने 15 दिन तक किशोरी को थाने में शराब पिला कर अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस मामले की जानकारी जब लड़की ने अपने पिता को दी तो पिता ने न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस से न्याय न मिलने पर लड़की के पिता ने न्यायालय से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। आरोपी दरोगा महेशगंज थाने में ही तैनात था।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...