Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / प्रतापगढ़ में झूमके बरसा पानी, तापमान लुढ़का 24 डिग्री पर-पढ़ें ताजा रिपोर्ट

प्रतापगढ़ में झूमके बरसा पानी, तापमान लुढ़का 24 डिग्री पर-पढ़ें ताजा रिपोर्ट

– जगह-जगह हुआ जलभराव, परेशानी

प्रतापगढ़। गुरुवार को जिले में सुबह आठ बजे से ही वर्षा शुरु हो गई थी। बीच में धूप निकली लेकिन शाम ढलते ही फिर वर्षा शुरु हो गई। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। इससे सड़कों, उसके किनारे तथा गलियों में जलभराव देखने को मिला।

वर्षा होने से वातावरण नम हो गया है। आज न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 31.5 रिकार्ड किया गया। लोगांे को गर्मी से जहां राहत मिली है, वहीं धान की खेती के लिये यह बारिष लाभकारी है। नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों सियाराम कालोनी, जोगापुर, रुपापुर आदि क्षेत्रों में स्थिति बद से बदतर रही। टूटी-फूटी सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन ज्यादा प्रभावित हुआ है। सियाराम कालोनी में एक बड़ा कोचिंग तथा चार स्कूल हैं। वर्षा होने से हुए जलभराव से छात्र-छात्राओं को आवागमन में ज्यादा परेशानी हुई। कई दिनों बाद आज 31 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। सई नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का दावा है कि नियमित सफाई होने से पानी इकट्ठा तो हुआ, लेकिन वह थोड़ी देर में नालियों से बह गया।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...