Saturday , 17 January 2026

पुणे महानगरपालिका चुनाव से पहले खटपट : सीटों पर महायुति में दरार, BJP 16 तो शिवसेना इतनी सीटों पर अड़ी

पुणे:  महाराष्ट्र में पुणे महानगरपालिका चुनाव से पहले ही महायुति गठबंधन में खटपट सामने आ गई है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. गौरतलब है कि बीएमसी में भी दोनों दलों में कुछ सीटों पर अभी बात नहीं बनी है. पुणे में कुल 165 सीटें हैं.

बीजेपी दे रही है 16 सीटों का ऑफर 

बीजेपी ने शिवसेना को 16 सीटों का ऑफर दिया है. लेकिन एकनाथ शिंदे की शिवसेना 25 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है. सूत्रों के अनुसार अब सबकी नजरें उपमुख्यमंत्री शिंदे के फैसले पर टिकी हुई हैं. उधर, सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी फिलहाल सीटों की संख्या बढ़ाने की नहीं सोच रही है. शिवसेना का कहना है कि उन्हें वो सीटें  नहीं चाहिए जो बीजेपी की ओर से उन्हें ऑफर की गई हैं.

एकनाथ शिंदे पर नजरें 

पर बीजेपी भी शिवसेना के सुझाए गए सीटों के बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकार करने के मूड में नहीं है. बीजेपी की तरफ से दी गई 16 सीटों में से 7 सीटों को लेकर शिवसेना ने कड़ा ऐतराज जताया है. उधर, दोनों दलों के कार्यकर्ता आपसी बंटवारे में पेच को लेकर पसोपेश में हैं. अब सारा दारोमदार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर है कि वो क्या फैसला करते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि शिंदे बीजेपी के साथ गठबंधन बनाए रखने के लिए झुकते हैं या फिर अपने कार्यकर्ता के स्वाभिमान के लिए कोई कड़ा फैसला लेते हैं.

Check Also

अब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री मुख्य …