Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान, बारिश की बनी सम्भावना-पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान, बारिश की बनी सम्भावना-पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

कानपुर । मौसम का मिजाज बदलने से बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है और पश्चिमी हवाओं से तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में हवाओं की दिशाओं में परिवर्तन होगा और बारिश की सम्भावना बन गई है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने हुए कम दबाव के क्षेत्र से, बीकानेर, बहराइच, गया, बांकुरा, दीघा और पूर्वी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर होकर गुजर रही है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक तमिलनाडु तक समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

बताया कि अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 82 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिमी रहीं जिनकी औसत गति 8.2 किमी प्रति घंटा रही। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 28-30 अगस्त के मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...