फ़तेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव में बीती देर शाम मामूली विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दिया। जानकारी के अनुसार चौफेरवा गाँव निवासी रामविशाल 50 वर्षीय मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि नशे का आदी था। बीती देर शाम वह मजदूरी कर घर वापस लौटा जिसने पत्नी जमुना देवी 50 वर्षीय से सर में तेल मालिस करने की बात कही। पत्नी ने मालिस करने से इंकार कर दिया।नदोनों में कहासुनी होने लगी जिसके बाद राम विशाल सोने चला गया।
जिसकी बगल में चारपाई डालकर पत्नी जमुना देवी भी सो गई। जिसकी सोते समय आरोपित पति रामविशाल ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर नृशंस हत्या कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पत्नी वियोग में वह मौके पर ही बैठा रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपित पति रामविशाल को पुलिस ने घटना स्थल से ही मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पुत्र की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। मृतका के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां थीं। आकस्मिक घटित घटना से मृतका के स्वजनों में हाहाकार मच गया। घटना के बाबत सीओ सिटी वीर सिंह ने कहा कि हत्यारे पति को पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था इसीलिए उसने पत्नी के सोते समय हत्या कर दी। हत्यारे को जेल भेजा जा रहा है।