Monday , 16 March 2026

निजी अस्पताल ने बिना सहमति के गर्भवती महिला का किया गर्भपात….इलाज के नाम पर

फतेहगंज पश्चिमी। मरीज के परिजनों के सहमति के बिना तीन माह की गर्भवती महिला का एक निजी अस्पताल में गर्भपात कर दिया गया। इस मामले को लेकर मरीज के पति ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।’

जानकारी के अनुसार ग्राम पटवाईया बड़ी थाना फतेहगंज पश्चिमी के निवासी दयाराम पुत्र खमनी लाल अपनी गर्भवती पत्नी उर्मिला देवी को पेट दर्द की दवा दिलाने कस्बे के निजी हॉस्पिटल गया था। अस्पताल प्रशासन ने मरीज को भर्ती कर लिया और भर्ती शुल्क के नाम 5000 रुपये जमा कराया गया। मरीज के पति दयाराम का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते इलाज के दौरान कुछ ऐसी दवा दे दी जिस पर उर्मिला देवी के ब्लीडिंग शुरू हो गई । मरीज उर्मिला की हालत गम्भीर हो गई। जिसके कारण डॉक्टर ने गर्भवती पत्नी का गर्भपात कर दिया। इस गर्भपात के लिए उससे कोई सहमति नहीं ली गई। अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर करीब 39,500 का बिल बनाया दिया और कहा कि यह पेमेंट जमा कर दो और इसको अपने घर ले जाओ। इस बात से परेशान होकर दयाराम ने अस्पताल के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दे दी।

वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले की हमने जांच के लिए पुलिस टीम को भेजी है। और रिपोर्ट आने के उपरान्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …