Breaking News

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन करवाकर किया निकाह और फिर कराया…

*महिला के साथ जबरन दुष्कर्म और फिर धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार*
– जान से मरने की धमकी देकर घर से निकाला
गोरखपुर। महानगर के थाना राजघाट क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाते हुए धर्मपरिवर्तन करवाने का मामला सामने आया। आरोपी ने जबरन महिला का धर्मपरिवर्तन करवाया और फिर निकाह कर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती हो जाने पर जबरन गर्भपात भी करवाया। इसीबिच आरोपी की दूसरी शादी की जानकारी होने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना राजघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित महिला हिंदू धर्म की है जिसकी शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी एक 3 वर्ष की बेटी भी है। लगभग 2 वर्ष पूर्व महिला का पति उससे अलग होकर दूसरी शादी कर लिया था। जिसके बाद महिला अपने गृह जनपद गोरखपुर में रहने लगी। महिला अपने और अपनी बच्ची के जीवन यापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी नौकरी नहीं मिली तो आर्केस्ट्रा जागरण टीम में काम करने लगी। उसी टीम में जनपद महराजगंज, सोनौली थाना क्षेत्र के वार्ड नं 10 रामजनकी नगर का रहने वाला खुर्शीद हसमी उर्फ केडी पुत्र चांदमोहम्मद ट्रंपपैड बजाता था।
*महिला को नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो*
 खुर्शीद ने पीड़ित महिला को अपने विश्वास में ले लिया। उसकी आपबीती पर हमदर्दी जताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन खुर्शीद ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने इनकार कर दिया, और कहा की पहले शादी करलो फिर शारीरिक संबंध बनाना। लेकिन महिला धर्मपरिवर्तन के लिए तैयार नहीं थी। जिसके बाद खुर्शीद ने एक दिन महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने वीडियो मिटने को कहा तो खुर्शीद ने जल्द शादी की बात कहकर तुर्कमानपुर के एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। महिला को मजबूरी में उसकी बात पर विश्वास करना पड़ा।
*मजबूरी का फायदा उठाकर कराया धर्म परिवर्तन*
 जिसके बाद महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह किया, और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इसदौरान महिला गर्भवती हो गई, साथ ही महिला को पता चला कि खुर्शीद किसी अन्य मुस्लिम महिला से शादी कर उसके साथ रह रहा है।
*जबरन कराया गर्भपात। घर से निकाला। जान से मरने की दी धमकी* 
महिला ने जब खुर्शीद से दूसरी शादी के बारे में पूछा तो उसने उसे बुरी तरह मरना पीटना शुरू कर दिया, और जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। खुर्शीद आए दिन महिला और उसकी बच्ची को शारीरिक यातनाएं देने लगा और महिला के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार करने लगा। विरोध करने पर उसे और उसकी बच्ची को जान से मरने की धमकी दे कर घर से निकल दिया।
एसपी सिटी ने बताया की महिला की तहरीर पर थाना राजघाट में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

Check Also

1xbet App 1xbet Cell Phone Download 1xbet Apk For Iphone & Android 1xbet Com

Betting Company ᐉ On The Internet Sports Betting Content Type Associated With Bets That The …