
Rohit Sharma records: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में उन्होंने अपने करियर का 50वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया. इस शतक के साथ ही रोहित ने क्रिकेट इतिहास में नया माइलस्टोन बना दिया. वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में पांच या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं.
𝐇.𝐔.𝐍.𝐃.𝐑.𝐄.𝐃. 💯
Take a bow, Rohit Sharma! 🙇♂
ODI century no. 3️⃣3️⃣ for the #TeamIndia opener👏
Updates ▶ https://t.co/omEdJjQOBf#AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/vTrIwKzUDO
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
रोहित शर्मा के इंटरनेशनल शतक
- टेस्ट में: 12 शतक
- वनडे में: 33 शतक
- टी20 में: 5 शतक
- कुल: 50 शतक
ऑस्ट्रेलिया में विदेशी बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा वनडे शतक:
- 6 – रोहित शर्मा (33 पारियां)
- 5 – विराट कोहली (32)
- 5 – कुमार संगकारा (49)
इतना ही नहीं, रोहित अब उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं. यह आंकड़ा सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करता है.
किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
- 10 – विराट कोहली vs श्रीलंका
- 9 – विराट कोहली vs वेस्टइंडीज
- 9 – सचिन तेंदुलकर vs ऑस्ट्रेलिया
- 9 – रोहित शर्मा vs ऑस्ट्रेलिया
इस शतक के साथ ‘हिटमैन’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब वह लय में हों, तो दुनिया का कोई भी गेंदबाज उन्हें रोक नहीं सकता.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी.
Rohit Sharma achieves another feat! ✅
He becomes the 2nd #TeamIndia batter after Sachin Tendulkar to complete 2500 ODI runs against Australia 👌
Updates ▶️ https://t.co/omEdJjRmqN#AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/qi7GMS7HlP
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
रोहित शर्मा के 100 कैच
रोहित शर्मा ने इस दौरान वनडे में अपने 100 कैच भी पूरे किए. इस तरह वे विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो गए.
voice of india