Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / दो बहनों को आपस में ही हो गया प्यार, अचानक भागकर रचा ली शादी और जानें फिर क्या हुआ…

दो बहनों को आपस में ही हो गया प्यार, अचानक भागकर रचा ली शादी और जानें फिर क्या हुआ…

नोएडा के जेवर में दो बहनों को आपस में प्यार हो गया। घर से भागकर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली, फिर वापस नहीं लौटीं, बल्कि दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रहने लगीं। घरवालों ने पुलिस को लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला। थाने में घरवालों के सामने लड़कियों से बात की गई, दोनों एक साथ रहने को अड़ी हैं। घरवालों के समझाने पर भी वह नहीं मानीं।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके मनचाहे स्थान पर सुरक्षा के साथ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़कियां ममेरी-फुफेरी बहन हैं। थाने में दोनों के परिजन आपस में लड़ते नजर आए।

पति-पत्नी की तरह रहती मिलीं दोनों लड़कियां
दनकौर पुलिस पिछले महीने से दोनों लड़कियों को ढूंढने में लगी थी। रविवार रात इन्हें दिल्ली से बरामद कर लिया गया। एक लड़की दुल्हन की वेशभूषा में थी और उसके साथ रह रही दूसरी लड़की दूल्हे के रूप में मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी की है और एक साथ ही रहना चाहती हैं।

घरवालों से बोलीं- हम बालिग हैं, दबाव न बनाओ
जब दोनों लड़कियों को दनकौर कोतवाली लाया गया तो उनके घरवाले भी यहां पहुंच गए। उन्होंने लड़कियों को खूब समझाया पर दोनों ने साफ कह दिया कि हम बालिग हैं, सोच समझकर अपनी मर्जी से फैसला लिया है। हम पर दबाव न बनाया जाए।

दोनों लड़कियां ममेरी-फुफेरी बहन हैं। दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रह रहीं थीं। इन्हें कोतवाली लाया गया तो घरवालों ने भी इनसे बात की

ममेरी-फुफेरी बहन हैं दोनों लड़कियां
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव की एक युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजन उसको कई दिन तक तलाशते रहे। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उधर, दिल्ली के अंबेडकर नगर के थाना क्षेत्र से भी उसी दिन एक और युवती गायब हुई थी। युवती नहीं मिली तो अंबेडकर नगर थाने में उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों लड़कियां आपस में रिश्ते में बहन थीं। बागपुर गांव की लड़की अंबेडकरनगर से गायब हुई युवती उसके मामा की लड़की है।

एक ही दिन दोनों लापता हुईं, तो गहराया शक
दोनों के एक ही दिन गायब होने से शक हुआ तो ढूंढना शुरू किया गया। पता चला कि आपस मे बात करने के बाद गायब हुई थीं। जब पुलिस ने ढूंढ लिया तो पूछताछ में पता चला कि दोनों दिल्ली में एक मंदिर में मर्जी से शादी के लिए घर से भागी थीं, फिर वापस नहीं लौटीं और किराए पर रहने लगी थीं।

दनकौर इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां समलैंगिक हैं, शादी कर ली है। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Check Also

Cash For Query Case: क्या है कैश फॉर क्वेरी केस? जानिए इससे पहले किसी की गई सांसदी

नई दिल्ली:  रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के मामले में शुक्रवार ...