Breaking News

दुष्कर्म के बाद की शादी, बना रहा गर्भपात का दबाव, आरोपित युवक की पहले से ही हैं दो पत्नियां

-पीड़ित महिला से विवाह करने से पहले आरोपित युवक की पहले से ही हैं दो पत्नियां

मुरादाबाद  (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपित मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। जेल जाने से बचने के लिए उसने महिला से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक की पहले से ही दो पत्नियां हैं। अब वह पीड़ित महिला पर गर्भपात का दबाव बना रहा है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित युवक व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मूल रूप से जनपद महाराजगंज निवासी व हाल निवासी थाना भोजपुर की पीड़ित महिला ने मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह कुछ समय से मुरादाबाद में रह रही हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है। कुछ समय पहले भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी इस्लाम से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि उसने विधवा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो कोर्ट में जाकर उससे शादी कर ली।

जिससे वह दुष्कर्म के केस से बच सके। उसके बाद वह महिला को सिविल लाइंस में हरथला लाइनपार निवासी अनीस, इशरत और शहवाज के घर में रखने लगा। आरोप है कि कुछ समय बाद चारों ने मिलकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी बेटी को आरोपित मारने पीटने लगे। इसी दौरान पता चला कि आरोपित की पहले से दो पत्नी हैं। अब चारों आरोपित पीड़ित पर छह माह का गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं।

मुरादाबाद एसएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Marina Bay Sands On Line Casino”

3 Casinos In Singapore Entry Fee, Rules 2024 Content Travel In Your Tap Marina Bay …