Breaking News
Home / अपराध / दिल्ली में बवाल के बाद यूपी में हाईअलर्ट, इन जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा-देखें तस्वीरें

दिल्ली में बवाल के बाद यूपी में हाईअलर्ट, इन जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा-देखें तस्वीरें

ये तस्वीर अयोध्या से आई है। अलर्ट के बाद आरएएफ ने मार्च निकाला।

दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ADG एलओ प्रशांत कुमार ने यूपी के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को मुस्तैदी बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि छोटी से छोटी घटनाओं को भी बेहद गंभीरता से लें।

उधर, पूरे प्रदेश में  पुलिस सड़कों पर उतर आई। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। अयोध्या, काशी, मथुरा और कानपुर में खास सर्तकता बरती जा रही है। अयोध्या में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों ने आधी रात मार्च निकाला।

अयोध्या में हनुमान गढ़ी और रामलला जन्मस्थली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। काशी विश्वनाथ धाम में भी सुरक्षा अलर्ट का असर दिखा। मथुरा के मंदिरों के आस-पास भी क्यूआर मोबाइल टीम ने मूवमेंट बढ़ा दिया है। पुलिस महकमे के आला अफसर आधी रात तक पल पल के अपडेट लेते रहे। खासकर NCR में चप्पे-चप्पे पर पूरी मुस्तैदी बरतने के कड़े निर्देश हैं।

फतेहपुर में देर रात गश्त बढ़ा दी गई।

धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा पर खास नजर
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि मंदिरों के साथ मस्जिदों पर भी सुरक्षा रखी जा रही है। समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी माहौल सामान्य रखने की अपील की गई है। अफसरों को पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी प्रकार की सूचनाओं को जुटाया जा रहा है। साथ ही, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। अफसरों से कहा गया कि धार्मिक आयोजन, शोभायात्रा और सामाजिक कार्यक्रमों में अराजक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसलिए सतर्कता बढ़ानी है।

सोशल गतिविधियों पर भी पहरा
यूपी में सोशल मीडिया की गतिविधियों को भी सर्विलांस पर लाया गया है। ताकि माहौल बिगाड़ने वाले संदेशों की निगरानी की जा सके। यूपी पुलिस की सभी जिलों में गठित मीडिया सेल वाट्सएप और फेसबुक पर आने वाले धार्मिक पोस्ट की निरागनी कर रही है। छोटी गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

दिल्ली में हुआ था पथराव, जिसमें पुलिस वाले भी घायल हुए
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली में शोभा यात्रा पर पथराव हो गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। पथराव में सब इंस्पेक्टर मदनलाल के साथ एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इस पथराव से उग्र लोगों की भीड़ ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जहांगीरपुरी में दो पक्षों में झड़प के बाद हालात को काबू में करने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...