Breaking News

जालौन : अन्तरजनपदीय चोरों की पुलिस संग मुठभेड़ में एक घायल, सात गिरफ्तार

जालौन (हि.स.)। कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात को चोरी की योजना बनाते हुए अन्तरजनपदीय चोरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक चोर को गोली लगी है और छह अन्य चोरों ने आत्मसमपर्ण किया। कुल सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नकदी, जेवर बरामद हुए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की सयुंक्त टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक चोर घायल होकर गिर पड़ा। साथी के घायल होने पर अन्य छह चोरों ने डर की वजह से आत्मसमपर्ण कर दिया है। पकड़े गए चोरों के पास से 01 लाख 88 हजार 415 रुपये, भारी मात्रा में जेवर बरामद हुआ है।

सीओ रविंद्र कुमार गौतम ने शनिवार को बताया कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इसमें गोली लगने से उरई निवासी मुजाम उर्फ निजाम घायल हुआ है। जबकि उसके साथी कानपुर देहात निवासी शमशाद, चांद बाबू, कौशाम्बी निवासी फरमान, उरई निवासी जितेंद्र राजपूत उर्फ बौरा, तस्लीम और जलौन का रहने वाला विकास यादव को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Check Also

राशिफल : मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दिन होगा खास

शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे …