सितम्बर का महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। या सितंबर में बैंक में कितने दिन की छुट्टी होगी। बैक में छुट्टी को लेकर यूपी की जनता अलर्ट हो जाए। नहीं तो घर से बैंक जाने पर अगर बैंक बंद हुआ तो सिर्फ मायूसी हाथ लगेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2022 के महीने में उत्तर प्रदेश में बैंक कुल 6 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसे नियमित अवकाश ही शामिल हैं। वैसे रिजर्व बैंक के अनुसार सितम्बर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। पर यह छुट्टियां अलग अलग राज्शें के लिए अप्लाई होगी। किसी राज्य में यह छुट्टी मान्य होगी तो किसी दूसरे राज्य में उस ही दिन बैंक खुला रहेगा। आमतौर पर हर किसी को बैंकों से जुड़े कार्य निपटाने होते हैं तो ऐसे में छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है ताकि उस हिसाब से ही शेड्यूल तय किया जा सके। तो उत्तर प्रदेश की जनता जान ले कि सितम्बर महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे।
Bank Holiday in September 2022 : छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 सितंबर 2022ः रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
10 सितंबर 2022ः दूसरा शनिवार
11 सितंबर 2022ः रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 सितंबर 2022ः रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें।
24 सितंबर 2022ः चौथा शनिवार बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 सितंबर 2022ः रविवार का साप्ताहिक अवकाश।