Monday , 16 March 2026

खून से सना कमरा, बेड के नीचे मिला महिला का सड़ा हुआ शव, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

कानपुर  : कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित मकान में बेड के नीचे महिला का सड़ा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. मकान के अंदर से खून बहता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे रायपुरवा थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों की मदद से घर का गेट खोला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. वहीं चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

एडीसीपी सेंट्रल राजेश पांडेय ने बताया कि रायपुरवा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को महिला का शव मिला था. उसका पीएम कराया जा रहा है. शव तीन से चार दिनों तक पुराना लग रहा है. जब मकान से खून बाहर निकला, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी. अब इस मामले में जांच शुरू करा दी गई है.

पड़ोसी  ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो सामने रहने वाली भारती देवी के मकान को देखा. घर से बाहर खून निकल रहा था और ताला लटक रहा था. दुर्गंध आ रही थी. उन्होंने ये जानकारी अपने पिता को दी. उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद को फोन कर घटना बताई. क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस बुलाई और जब पुलिस संग आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो यहां रहने वाली भारती देवी का शव बेड के नीचे पड़ा था.

पड़ोसी  ने कहा कि घर पर पति-पत्नी रहते थे. कई माह पहले भारती देवी की मां की मौत हो चुकी है, जो युवक था, वह मुस्लिम था. भारती देवी का परिवार आसपास के लोगों से बहुत अधिक मतलब नहीं रखता था. एसीपी सीसामऊ मंजय सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द ही महिला के साथ रहने वाले युवक तक पहुंचेगी और इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा होगा.

पुलिस के मुताबिक, शव मिलने की जानकारी के बाद फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव तीन से चार दिनों तक घर के अंदर सड़ता रहा. प्रथम दृष्टता गला घोंटकर हत्या जैसा मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस अब हादसा या हत्या इन दोनों ही एंगल से जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज बनेंगे मददगार, नहीं आई कोई आवाज : पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक जो जांच की है, उसमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. जिस तरह से शव मिला है, उससे पुलिस को आशंका है कि तीन से चार दिनों पहले महिला पर वार किया गया है. ऐसे में कई दिनों पहले के फुटेज भी देखने होंगे. साथ ही महिला का मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास है, ताकि कॉल डिटेल से इस हादसे की जानकारी मिल सके.

चित्रकूट में संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत : जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह कशेरुवा की गौशाला में शनिवार को चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पशु चिकित्सक तरुण साहू ने बताया कि गौशाला में एक गौवंश बीते 2 दिनों से बीमार चल रही थी, शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि जब वह गौशाला पहुंचे तो कर्मचारियों ने चौकीदार कल्लू की मौत की खबर दी. पुलिस को सूचना दे दी गई है

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …