Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / कानपुर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ा : विदेश से लौटे 117 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

कानपुर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ा : विदेश से लौटे 117 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

21 दिनों तक आइसोलेट रहने की सलाह।
कानपुर। शहर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। विदेश से लौटे करीब 117 लोगों के ऊपर स्वास्थ्य विभाग अपनी नजर बनाए हुए है। सीएमओ डॉ आलोक रंजन ने बताया, शासन से हमारे पास विदेश से लौटे 117 लोगों की सूची आयी है। यह सभी लोग मंकीपॉक्स प्रवित देशों से वापस लौटे है। यह सूची केंद्र सरकार ने शासन को भेजी है। हम लोगों इन सभी लोगों को चिन्हित कर 21 दिनों तक आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है।
सभी के सैंपल भेजे जाएंगे जांच के लिए सीएमओ डॉ आलोक रंजन ने बताया, जितने भी लोग वापस लौटे है, सभी के सैंपल हमारी टीमें ले रही है, साथ ही इसकी जांच के लिए सैंपल केसीएमयू भेजे जाने की तैयारी चल रही है। इस समय हमारी टीम ने 16 लोगों के सैंपल ले लिए है अन्य लोगों के सैंपल कलेक्ट किये जा रहे है। हमारी टीमों को गुरुवार शाम तक का लक्ष्य दे दिया गया है, टीम को शाम तक 60 लोगों के सैंपल कलेक्ट करने है।
– इन देशों से लौटें है
शहर में लोग खाड़ी देशों के अलावा ब्रिटेन, यूरोप, स्विट्जरलैंड, सूडान, अफ्रीकी देशों और अमेरिका से लोग लौटकर वापस आए है। जितने भी लोग लौटें है उनमे से अभी तक किसी में भी मंकीपॉक्स जैसे लक्षण नहीं दिखे है। लेकिन इन सभी पर मंकीपॉक्स होने का खतरा मंडरा रहा है।

विदेश से लौटने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। शहर में विदेश से आने जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सिर्फ 117 लोगों को ही चिन्हित करना कहीं स्वास्थ्यविभाग को भारी न पड़ जाए। सीएमओ ने बताया पिछले 15 दिनों में करीब 396 लोग विदेश से लौटे है। लेकिन सभी मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से नहीं है।

Check Also

Weather News : ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट, पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर…

IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 25 सितंबर से वापस जाना शुरू ...