Breaking News
Home / अपराध / उप्र : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोग हुए गिरफ्तार

उप्र : जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोग हुए गिरफ्तार

लखनऊ । पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद बीते दो शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये आकड़े बढ़ भी सकते हैं।

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद तीन जून और दस जून को हुए उपद्रव मामले में अब तक 415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक सबसे अधिक गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है, जहां से 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट से 58, फिरोजाबाद से 20, अलीगढ़ से 06, हाथरस से 55, मुरादाबाद से 40, अम्बेडकर नगर से 41, खीरी से 08, जालौन से 05, सहारनपुर से 85 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। दस जिलों में 20 कुल मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात मुकदमे प्रयागराज में दर्ज हुए हैं।

एडीजी ने बताया कि 21 पुलिसकर्मी और 14 आम नगारिक इस घटना में घायल हुए हैं।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...