Breaking News
Home / नौकरी / इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल: “भारत का वो कौन सा शहर है, जिसके नाम की सब्जी सबसे ज्यादा बिकती है?”

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल: “भारत का वो कौन सा शहर है, जिसके नाम की सब्जी सबसे ज्यादा बिकती है?”

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर कोई इंसान एक अच्छी नौकरी पाने के लिए खूब पढ़ाई लिखाई करता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लोग जगह-जगह इंटरव्यू देते हैं। अक्सर इंटरव्यू में कैंडिडेट से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिसे सुनने के बाद दिमाग घूम जाता है। अगर कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है, तो उसमें सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए सवाल सबसे अधिक पूछे जाते हैं, जिसके लिए लोगों को काफी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी पड़ती है।

लेकिन ज्ञान सिर्फ किताबों से ही हासिल नहीं किया जा सकता। लोग किताबी ज्ञान पाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं परंतु लोगों को इससे कोई भी फायदा नहीं मिलता है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में किताबी सवाल ही पूछे जाएं यह जरूरी नहीं है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा में सबसे ज्यादा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं, वह भी देश-दुनिया और समाज से जुड़े हुए होते हैं।

दरअसल, इंटरव्यू लेने वाले एक आसान सवाल को ऐसे घुमा फिरा कर पूछते हैं कि आसान सा सवाल भी मुश्किल लगने लगता है। इंटरव्यू लेने वाला कैंडिडेट की सहनशक्ति तो परखता है। अगर कोई आईपीएस अफसर बनना चाहता है, तो यूपीएससी की परीक्षा में भी काफी घुमा फिरा कर सवाल पूछे जाते हैं, जो समझ से बाहर होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ ऐसे ही दिलचस्प सवाल और उनके जवाब बताने वाले हैं, जो इंटरव्यू में आपके काम आ सकते हैं।

सवाल- ऐसा कौन सा फूल है जो कभी नहीं खिलता है? 
जवाब- शायद इस सवाल को पढ़ने के बाद आप सभी लोगों का दिमाग जरूर घूम गया होगा। लेकिन अगर आप अपने दिमाग थोड़ा जोर देंगे, तो आपको इस सवाल का सही जवाब मिल जाएगा। चलिए हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं। इसका सही जवाब है “अप्रैल फूल”, जो कभी नहीं खिलता है।

सवाल- ऐसा कौन सा काम है, जिसे लड़कियां रोज करती हैं? 
जवाब- लड़कियों के द्वारा रोजाना किया गया काम ‘मेक अप” है। ज्यादातर सभी लड़कियां बिना मेक अप के नहीं रह सकती हैं।

सवाल- यदि आप एक लाल पत्थर को पानी में फेंकेगे तो क्या होगा?
जवाब- इस सवाल का जवाब बहुत आसान है। अगर पानी में किसी भी चीज को फेंका जाता है, तो वह गिला ही होगा। इसमें पत्थर के रंग का कोई तालमेल नहीं है। अगर लाल पत्थर को पानी में फेंका जाए तो वह गीला ही होगा, इससे ज्यादा और कुछ नहीं होगा।

सवाल- माना की लड़की की आयु 18 वर्ष है, तो उसके पिता का नाम क्या है?
जवाब- इस सवाल को काफी घुमा-फिरा कर पूछा गया है। इस सवाल का सही जवाब है, लड़की के पिता का नाम “माना” है।

सवाल- ऐसा कौन सा मटका है, जिसका पानी एक ही बार पिया जा सकता है?
जवाब- “नारियल” एक ऐसा छोटा सा मटका है, जिसका पानी सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है।

सवाल- भारत का वो कौन सा शहर है, जिसके नाम की सब्जी सबसे ज्यादा बिकती है?
जवाब- आप सभी लोगों ने यह सवाल तो पढ़ ही लिया होगा। आप लोगों में से ज्यादातर सभी लोग यही सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सा शहर हो सकता है जिसके नाम की सब्जी सबसे ज्यादा बिकती है? कुछ लोगों को इसका जवाब पता होगा, तो कुछ लोगों का इस सवाल का जवाब ढूंढते ढूंढते दिमाग घूम गया होगा।

अगर आपको अभी भी इस सवाल का जवाब नहीं पता लगा है, तो चलिए हम बता देते हैं। इसका सही जवाब है ‘शिमला”, जो भारत का सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। “शिमला मिर्च” के नाम से इस शहर के नाम की सब्जी बहुत बिकती है।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...