Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आगरा : मुख्यमंत्री योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली का किया शुभारम्भ

आगरा : मुख्यमंत्री योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली का किया शुभारम्भ

आगरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा पहुंचे, यहां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पहले मुख्यंत्री ने मेट्रो डिपो और मेट्रो ट्रेन का डिजिटली अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी आगरा यात्रा में भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भी शामिल होंगे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग एसएनजी गोल्ड रिसोर्ट फतेहाबाद आगरा में चल रहा है। युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन है। उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए थे।

Check Also

UP Weather Forecast : बरेली में झमाझम बारिश…8वीं तक के स्कूल बंद, आज इन जिलों में अलर्ट, इस तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बरेली में सुबह से झमाझम बारिश ...