Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अगर आप भी पशु पालते हैं तो हो जाएं सावधान, ये गलती की तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

अगर आप भी पशु पालते हैं तो हो जाएं सावधान, ये गलती की तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

सहारनपुर। अगर आप पशु पालते हैं तो गोबर का निस्तारण भी ठीक तरह से करें। गोबर को नाली में बहाने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। पशुओं का गोबर नाली में बहाने पर सहारनपुर नगर निगम में दो डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया है। निगम ने इसे गंदगी फैलाना माना है। दोनों डेयरी संचालकों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा गलती दोहराने पर जुर्माना राशि दस हजार तक जा सकती है।

सहारनपुर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जुर्माना लगाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर में गंदगी फैलाने पर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जाता है। शहरी क्षेत्र में जितनी भी पशु डेयरी हैं उन सभी को बाहर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे लोग जो अपने घरों में एक या दो पशु बांधते हैं उनको भी नोटिस दिया गया है कि वह पशुओं का गोबर नालियों में नहीं बहाएंगे। इसे गंदगी फैलाना माना जाएगा और अगर किसी ने भी ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरायुक्त ने बताया कि सफाई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि चिल्काना रोड पर नालों में बहकर पशुओं का गोबर आ रहा था।
जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि उसी क्षेत्र में दो पशु डेयरी हैं और पशुओं का गोबर नाली में बहाया जाता है। मौके पर पार्षद मानसिंह जैन को बुलाया गया और पशु चिकित्सा अधिकारी एसके मिश्रा को भी बुलाया गया। दोनों डेयरी संचालकों पर मौके पर ही दो दो हजार का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि यह जुर्माना दूसरी बार में बढ़ेगा और जो लोग अपने घरों में पशु बांधते हैं उन पर भी इस तरह का जुर्माना लगाया जाएगा।

Check Also

तीन राज्यों में की प्रचंड जीत, जानिए क्या रही बीजेपी की जीत की मुख्य वजह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश ...