झांसी : अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार

झांसी, 27 जून (हि.स.)। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दो महिलाओं की हत्या के मामले से पुलिस ने पर्दा उठाते हुए दोनों हत्याओं के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर के हंसारी क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय मीना देवी का 26 जून को संदिग्ध अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम में जांच पड़ताल की तो मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि मीना और उसके पति के अलावा मीना का प्रेमी धन सिंह भी उसके साथ रहता था। धन सिंह से मीना के अवैध संबंध थे। घटना वाली रात मीना और धन सिंह में रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर धन सिंह ने किसी भारी वस्तु से मीना का सर कुचल कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने धन सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म स्वीकार किया।

वहीं दूसरी घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी नीतू रायकवार अपनी पुत्री के साथ रहती थी। 11/12 जून की रात्रि नीतू और उसकी पुत्री घर में घायल अवस्था में पड़ी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां नीतू की मौत हो गई थी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जानकारी हुई थी नीतू का उसके पड़ोस में रहने वाले भाई मनीष से उसके गलत व्यवहार को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन नीतू मनीष की बात मानने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर आक्रोश में आकर मनीष ने 11/12 जून की रात्रि घर में घुसकर नीतू और उसकी पुत्री पर लाठियों से हमला कर दिया था। घटना में नीतू की मौत हो गई थी। पुलिस ने आज मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Check Also

10 Best Online Casinos For Actual Money January 2025

Best Us Mobile Casino Apps & Games 2025 Content Slots Lv Security And Fairness Top …